{"_id":"595298d04f1c1b0b478b4717","slug":"161498585296-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये से होगा औद्योगिक अस्थान का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपये से होगा औद्योगिक अस्थान का विकास
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान शिकोहाबाद में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा केंद्र सरकार से प्राप्त धनराशि से विकास कार्य कराने के साथ सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
शिकोहाबाद का औद्योगिक आस्थान वर्षों से विकास को तरस रहा था। क्षेत्र में आवागमन के लिए न तो सड़कें बनीं और न नालियां हैं। इससे बरसात के मौसम में पूरे क्षेत्र में जलभराव की समस्या होती है। उद्यमियों ने कई बार मामला शासन-प्रशासन तक पहुंचा। इस पर औद्योगिक आस्थान विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2.23 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया।
इससे विकास कार्यों के साथ एक प्रशासनिक भवन का निर्माण भी होना था। कार्यदायी संस्था ने प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया है। बजट के अभाव में विकास कार्य अधूरे हैं। उद्योग विभाग द्वारा शेष बजट के लिए पत्र भेजा तो, विकास कार्यों के लिए एक करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
इससे सड़क निर्माण के साथ नाली खड़ंजा कार्य प्रारंभ कर दिया है। उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक आरके पाठक का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कुल 2.23 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ हैं। प्रशासनिक भवन का कार्य पूरा हो चुका है। हाल ही में मिले बजट से अधूरे विकास कार्य कराए जा रहे हैं।