फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 Roads in Tajganj Zone to Be Repaired Before Diwali

खुशखबर: ताजगंज जोन में 1.33 करोड़ से बनेंगी 16 सड़कें, दशहरा-दिवाली से पहले पूरा हो जाएगा काम

Sat, 26 Sep 2026 12:41 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 12:41 PM IST
सार

ताजगंज जोन में दशहरा और दिवाली से पहले 16 सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराया जाएगा, जिस पर नगर निगम 1.33 करोड़ रुपये खर्च करेगा। गड्ढों और टूटी सड़कों की शिकायतों के बाद सर्वे कर सड़कों को चिह्नित किया गया है।
 

विज्ञापन
16 Roads in Tajganj Zone to Be Repaired Before Diwali
ताजगंज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल समेत आसपास के क्षेत्रों वाले ताजगंज जोन में नगर निगम 16 सड़कों का निर्माण त्योहार से पहले कराएगा। दशहरा और दिवाली से पहले ताजगंज जोन की इन सड़कों के निर्माण पर 1.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ताजगंज जोन की 16 सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम किया जाएगा। यहां गड्ढों और टूटी सड़कों की शिकायतें ज्यादा थीं। सर्वे कराकर ऐसी सड़कों को चिह्नित कराया गया है। इनमें हिमाचल कॉलोनी (उखर्रा रोड) में शेल्टर होम के सामने टॉयलेट से बाजार तक, सरस्वती विहार कॉलोनी में स्कूल वाली रोड, नामनेर से साईं की तकिया व प्रतापपुरा रोड, बालूगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बालूगंज चौराहे तक ताजनगरी फेज-1 में आरके पुरम फेज-2 की आंतरिक गलियों का हॉटमिक्स से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह ताजनगरी फेज-1 में पार्वती डेंटल क्लीनिक वाली गली, चावली में डिफेंस गेट वाली रोड, गीता ज्ञान स्कूल से पुलिया तक, शहीद नगर में पुलिस चौकी से शहीद नगर तिराहे तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। गड्ढों से भरी पंचवटी रोड का निर्माण हॉट मिक्स से वैभव ग्रांड अपार्टमेंट तक होगा। सरवन नगर में मंदिर से लाइब्रेरी तक सीसी, नामनेर में कटघर से मंदिर तक, टैगोर पब्लिक स्कूल से भीम वाटिका तक, ताल फिरोज खां में पानी की टंकी तक सड़क सुधार का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed