{"_id":"5d07b1268ebc3e08837ecfe7","slug":"15607851775-agra-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख खर्च, फिर भी रजबहा में आ रहा एक फुट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख खर्च, फिर भी रजबहा में आ रहा एक फुट पानी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सादाबाद रजबहा की सफाई में नौ लाख रुपये खर्च करने के बाद भी किसानों को पानी नहीं मिल रहा। किसानों ने सफाई कार्य की जांच व टेल फीड कराने की मांग की है। मांट ब्रांच गंगनहर से सादाबाद रजबहा जुड़ा हुआ है। अक्तूबर माह में नौ लाख रुपये से सादाबाद रजबहा की 12 किलोमीटर में सिल्ट सफाई खुदाई हुई थी।
अब रजबहा चलाने का 15 दिन का सिलसिला चल रहा है, लेकिन सिल्ट जमे होने के कारण रजबहा में एक फुट से अधिक पानी नहीं चल पा रहा। वहीं, ग्रामीण धान की नर्सरी तैयार करने और पलेवट, हरे चारे व बाजरा आदि की बुआई के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। किसान रामवीर सिंह, राजू, कुलदीप, रामू, हरवीर ने बताया कि रजबहा में नाम मात्र का पानी चल रहा है।
किसानों को पंपसेट लगाने पड़ रहे हैं। किसानों ने टेल फीड कराने की मांग की है। मांट ब्रांच के एक्सईएन सुभाष चंद का कहना है कि आठ लाख के आसपास सादाबाद रजबहा की सिल्ट सफाई पर खर्च किए गए। बीच में नहर में पानी बंद हो गया था। इससे पानी नहीं मिल सका। आगामी दिनों में पानी दिलवाया जाएगा।