फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मुकुट मुखारविंद मंदिर के खजाने से खर्च को लेकर जांच शुरू

मुकुट मुखारविंद मंदिर के खजाने से खर्च को लेकर जांच शुरू

Mon, 17 Jun 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुकुट मुखारविंद मंदिर के खजाने से खर्च को लेकर जांच शुरू
दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर के बाद अब मुकुट मुखारविंद मानसीगंगा मंदिर के खजाने से खर्च को लेकर जांच शुरू हो गई है। एसडीएम के नोटिस के बाद इस मामले में मंदिर के रिसीवर ने आरोपों का जवाब दाखिल कर दिया है। हालांकि इस पर सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई।
विज्ञापन


गोवर्धन के प्रमुख मंदिर दानघाटी में 7.44 करोड़ के घोटाले के बाद अब यहां मुकुट मुखारविंद मानसीगंगा मंदिर सुर्खियों में है। गोवर्धन निवासी प्रभूदयाल और अशोक पाठक की शिकायत पर मंदिर के खर्च की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें मंदिर के रिसीवर पर आरोप लगाए गए हैं कि मंदिर के लिए जमीन की खरीद और फूल बंगला में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गई हैं। इसकी जांच कर रहे एसडीएम नागेंद्र सिंह के नोटिस पर मुकुट मुखारविंद मंदिर के रिसीवर ने अपना जवाब जांच अधिकारी को सौंप दिया है। इस पर सोमवार को होने वाली सुनवाई एसडीएम के गोवर्धन तहसील मुख्यालय से बाहर होने के कारण नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जवाब दाखिल करने वाले मुकुट मुखारविंद मानसीगंगा मंदिर के मैनेजर मनु ऋषी का कहना है कि सभी आरोप मिथ्या हैं। मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था कोर्ट के दिशा निर्देश से संचालित होती है। बगैर अनुमति कोई काम नहीं किया जाता है। 2018 तक की ऑडिट रिपोर्ट कोर्ट को प्रस्तुत की जा चुकी है। सभी आरोप मंदिरों को बदनाम करने की नीयत से सोची समझी साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed