फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जग के पालनहार भगवान जगन्नाथ हो गए बीमार

जग के पालनहार भगवान जगन्नाथ हो गए बीमार

Tue, 18 Jun 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जग के पालनहार भगवान जगन्नाथ हो गए बीमार
भगवान जगन्नाथ (डैमो)
मथुरा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कराए गए सहस्त्रधारा स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ जी बीमार पड़ गए हैं। भगवान जगन्नाथ अब 15 दिनों तक आराम करेंगे भगवान का जड़ी बूटियों, औषधियों से उपचार कराया जाएगा। एक वैद्य हर रोज उनकी देखभाल करेंगे।
विज्ञापन


श्रीकृष्णजन्म स्थान सेवा संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ को सहस्त्र स्नान कराया जाता है। भगवान भक्तों द्वारा करवाए स्नान के बाद रात को बीमार हो जाते हैं। इस दौरान 15 दिनों के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इन दिनों उनकी सेवा की जाती है ताकि वह शीघ्र ठीक हो जाएं।
विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ जी को आयुर्वेदिक काढ़े (दसमूलारिष्ठ) का भोग लगाया जाता है। 15 दिनों तक मंदिर में घंटे नहीं बजते और न ही अन्न का भोग लगता है। भगवान को केवल आयुर्वेदिक काढ़ा और फलों का रस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरानुसार भगवान की बीमारी की जांच के लिए प्रतिदिन वैद्य (पुजारी) भगवान जगन्नाथ की देखभाल करते हैं। दिन में दो बार आरती होती है लेकिन इससे पहले भगवान को काढ़े का भोग लगाया जाता है। भगवान को प्रतिदिन शीतल लेप भी लगाया जाता है। भगवान जगन्नाथ को रात में सोने से पूर्व मीठा दूध भी निवेदित किया जाता है। भगवान के ठीक होने पर उस दिन जगन्नाथ यात्रा निकलती है।


श्री कृष्ष्ण जन्मभूमि से भगवान जगन्नाथ की स्नानयात्रा निकाली
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ की परंपरागत स्नान यात्रा निकाली गई। जन्मस्थान के भागवत भवन स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को शाम 5 बजे स्नान यात्रा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना से हुआ। फलभोग के बाद ठाकुर जी के श्रीविग्रह को परिक्रमा कराने बाद पंचामृत से दिव्य अभिषेक कराया गया। पूजा अर्चना के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी विजय बहाुदर सिंह, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed