फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला योजना में 254 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर

जिला योजना में 254 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Fri, 14 Jun 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना में 254 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला योजना की बैठक हुई। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में करोड़ों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं पिछले वर्ष पास हुए कार्यों की गहनता से समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की मौजूदगी में इस वर्ष कुल 254 करोड़, 75 लाख रुपये की योजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। इसमें प्राथमिकता के अनुसार स्वच्छता के लिए 28.87 करोड़, पेंशन, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह, पारिवारिक लाभ योजना आदि के लिए 35.58 करोड़, सड़क निर्माण के लिए 23.26 करोड़, नगरीय पेयजल व्यवस्था के लिए 3.83 करोड़, शिक्षा के लिए 9.43 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग के लिए 60 लाख के प्रस्तावों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इस धनराशि में 116.98 करोड़ क्रेंद्रांश और 137.77 करोड़ राज्यांश शामिल है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की योजना की समीक्षा करने पर पता चला कि स्वीकृत 253.62 करोड़ की योजनाओं के सापेक्ष अब तक 192.61 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। इस धनराशि को व्यय का विभागों ने शत-प्रतिशत कार्य भी करा लिया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, सदर विधायक राजकुमार यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, विधायक करहल सोबरन सिंह, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, डीएम पीके उपाध्याय, सीडीओ कपिल सिंह, पीडी सुरेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

सरकार ने किया अपराध पर नियंत्रण: गिरीश चंद्र
मैनपुरी। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में इसका बदलाव भी अब नजर आने लगा है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अब पूरी तरह अपराध पर नियंत्रण कर लिया है।


कोई भी अपराधी अब बच नहीं सकेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष दरवेश कुमारी की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं शहर की पेयजल समस्या के जल्द समाधान कराने की बात कही। इस दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed