{"_id":"5cfbecf3bdec22076019fb67","slug":"15600140601550-agra-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज चेयरमैन के बेटे की हत्या की धमकी, मांगी 50 लाख की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज चेयरमैन के बेटे की हत्या की धमकी, मांगी 50 लाख की चौथ
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगरपालिका परिषद की चेयरमैन रजनी साहू के पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। यह चौथ कासगंज हिंसा में शामिल आरोपी और उसके एक साथी द्वारा मांगी गई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों व तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेयरमैन रजनी साहू ने अपने पति राजवीर साहू के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल से मुलाकात कर धमकी के मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कासगंज हिंसा के मामले के मास्टरमाइंड जाहिद हुसैन उर्फ जग्गा और उसके साथी रफ्फन व तीन अन्य ने उनके पुत्र रोबिन साहू की 21 मई को फोन कर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद 4 जून को आरोपी चेयरमैन के घर पहुंचे और 50 लाख की चौथ मांगने लगे। इसके बाद पांच जून को आजाद गांधी इंटर कॉलेज के पास ईद मिलन समारोह में आरोपियों ने गालियां देते हुए एक सप्ताह में 50 लाख रुपये देने को कहा और रुपये न देेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। लगातार चौथ वसूली की मांग और धमकी से परिवार दहशत में आ गया। राजवीर साहू ने मामले में पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। चौथ वसूली करने के आरोपी फरार बताए गए हैं।
जग्गा पर हैं तमाम आपराधिक मामले
कासगंज। चेयरमैन के पुत्र की हत्या की धमकी और चौथ मांगने के आरोपी जाहिद उर्फ जग्गा पर कई आपराधिक मामले हैं। पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी कर चुकी है। कासगंज हिंसा के मामले में भी उसके ऊपर संगीन आरोप रहे हैं। वह हिंसा के आरोप में जेल जा चुका है और जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
चेयरमैन का समर्थक होने की चर्चा
कासगंज। हत्या की धमकी और चौथ मांगने का आरोपी जग्गा चेयरमैन का सहयोगी रहा है। चुनावों में उसकी भूमिका चेयरमैन के पक्ष में रही थी। धमकी के मामले को भी चेयरमैन समर्थकों ने रफा दफा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।