{"_id":"5cfa7a93bdec2207114c13ad","slug":"15599192451-agra-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालय ही नहीं दे रहे निगम को गृहकर-जलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालय ही नहीं दे रहे निगम को गृहकर-जलकर
विज्ञापन
मथुरा नगर निगम
- फोटो : SELF
मथुरा। अपनी आमदनी बढ़ाने की कवायद में जुटे निगम को सरकारी विभाग ही लाखों रुपये लटका रहे हैं। जिसके चलते उसके कई करोड़ अटके पड़े हैं। नगर निगम द्वारा अब इन विभागों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। टॉपटेन बकाएदारों में विद्यालय तथा व्यक्तिगत बकाएदार भी शामिल हैं।
नगर निगम बने लगभग दो वर्ष पूरे होने के बाद भी निगम अभी तक पुराने रिकार्ड के आधार पर ही गृहकर जलकर वसूली कर रहा है। इसमें निगम के पास वर्तमान में कुल 87 हजार 232 गृहकर जलकर दाता हैं, जिनमें से लगभग दो हजार से अधिक कामर्शियल करदाता हैं। कामर्शियल करदाताओं में सरकारी विभागों पर भी बड़ी राशि बकाया हैं।
निगम के प्रयासों के बाद भी सरकारी विभागों से कर वसूली नहीं हो पा रही है। निगम के बड़े बकाएदारों में बीएसएनएल पर 3 लाख 82 हजार 937, विकास प्राधिकरण पर 7 लाख 11 हजार 939 रोडवेज पर 12 लाख 54 हजार 945 रुपये बकाया है, जबकि सेंटपॉल विद्यालय पर 2 लाख 64 हजार, श्रीजी चैरिटेबिल ट्रस्ट पर एक लाख से अधिक का कर बकाया है। निगम अधिकारियों द्वारा इन बकाएदारों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल ने बताया कि सभी बड़े बकाएदारों को भुगतान के लिए विभागीय नोटिस दे दिए गए हैं। जल्द ही वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा जीआईएस सर्वे
निगम के गृहकर जलकर को बढ़ाने के लिए प्रयासरत अधिकारियों द्वारा जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। जीआईएस सर्वे करने वाली कंपनी अगले सप्ताह सर्वे की कार्रवाई प्रारंभ कर देगी। माना जा रहा है कि जीआईएस सर्वे से कामर्शियल कर दस गुना बढ़ जाएगा।