{"_id":"5cd06d17bdec220717714f7b","slug":"155716334820-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया आज, करें दान पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया आज, करें दान पुण्य
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते लोग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अक्षय तृतीया का पर्व आज मनाया जाएगा। जिलेभर में इसकी तैयारी कर ली गई हैं। लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के साथ ही पूजापाठ की तैयारी में जुटे हैं। इस दिन सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। जिलेभर में डेढ़ सौ से दो सौ के बीच वैवाहिक कार्यक्रम होने का अनुमान है।
अक्षय तृतीया पर शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त की जरूरी नहीं पड़ती है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत की जा सकती है। इसीलिए अक्षय तृतीया पर वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहती है। जिले में अक्षय तृतीया पर डेढ़ सौ से दो सौ शादी होने की संभावना हैं।
जिले के सारे मैरिज हॉल, धर्मशाला, सामुदायिक स्थल शादी विवाह के लिए बुक हैं। स्थिति यह है कि बैंड वालों ने भी तीन-तीन शिफ्ट में बुकिंग की है।
इसके साथ ही सराफा कारोबारियों ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इस दिन सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि सोने चांदी की खरीदारी से सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
इनका करें दान
मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन विष्णु भगवान के तीन अवतार नर, परशुराम और हयग्रीव हुए। ज्योंतिषों के अनुसार इस दिन गो, भूमि, सोना, घी, वस्त्र, धान, गुड़, चांदी, नमक, शहद, फल आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही कन्यादान विशेष फलदायी माना गया है।
यह मुहूर्त है शुभ
अक्षय तृतीया का पर्व मंगलवार यानी आज मनाया जाएगा। आचार्य ललित पांडेय बताते हैं कि पूजा पाठ के लिए सुबह 5.40 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक का समय शुभ है। सोने की खरीदारी के लिए सुबह 6.26 बजे से लेकर रात 11.47 बजे तक का समय शुभ है।