फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चार मेडीकल संचालकों को नोटिस, एक लाइसेंस निलंबित

चार मेडीकल संचालकों को नोटिस, एक लाइसेंस निलंबित

Mon, 29 Apr 2019 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
चार मेडीकल संचालकों को नोटिस, एक लाइसेंस निलंबित
मेडिकल स्टोर - फोटो : dumy pic
मैनपुरी। मेडिकल स्टोर पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए औषधि निरीक्षक ने जिले के कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम मेडिकल स्टोर पर मानकों की अनेदेखी पाई गई। इस पर चार मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही एक का लाइसेंस निलंबित किया है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उर्मिला यादव ने जिले के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्याम मेडिकल स्टोर कुसमरा, मैनपुरी ड्रग हाउस गोला बाजार मैनपुरी, गुप्ता मेडिकल स्टोर औंछा, कृष्णा मेडिकल स्टोर औंछा का निरीक्षण किया। किसी भी मेडिकल पर बिक्री के दौरान फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन


वहीं किसी भी मेडिकल स्टोर पर क्रय-बिक्री के अभिलेख के साथ ही एच-1 रजिस्टर भी मौजूद नहीं मिला। इस पर चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया है। शहर के करहल रोड स्थित सुशील मेडिकल स्टोर द्वारा फार्मासिस्ट न लगाए जाने के चलते लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अगर जल्द ही दूसरा फार्मासिस्ट न लगाया तो लाइसेंस समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होता है एच-1 रजिस्टर
सभी मेडिकल स्टोर पर शासन ने एक रजिस्टर बनाना अनिवार्य कर दिया है। एच-1 नाम के इस रजिस्टर में मेडिकल पर उपलब्ध एंटीबायोटिक, निश्चेतक, नींद की दवाओं आदि की जानकारी रखनी होती है। निरीक्षण के दौरान कोई भी अधिकारी इस रजिस्टर को चेक कर सकता है।


जिन मेडिकल स्टोर पर कमियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। एक लाइसेंस निलंबित भी किया है। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
-उर्मिला यादव, औषधि निरीक्षक, मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed