फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लॉर्ड कृष्णा स्कूल ने एकेडमी को पराजित कर जीता फाइनल

लॉर्ड कृष्णा स्कूल ने एकेडमी को पराजित कर जीता फाइनल

Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
लॉर्ड कृष्णा स्कूल ने एकेडमी को पराजित कर जीता फाइनल
क्रिकेट टीम - फोटो : demo
मैनपुरी। लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के मैदान पर खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला में फाइनल मुकाबला लार्ड कृष्णा स्कूल ने दो विकेट से जीता। फाइनल मुकाबला लॉर्ड कृष्णा स्कूल व लॉर्ड कृष्णा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। लॉर्ड कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में 130 रन बनाए। टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रवि कुमार ने 30, अंबुज मिश्रा ने 27, हार्दिक दुबे ने 25, अभिज्ञान गुप्ता ने 42 रन बनाए। लॉर्ड कृष्णा स्कूल के गेंदबाज दीपक चौहान, अमन कुमार ने दो-दो तथा हर्ष चौहान व कौशिक मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉर्ड कृष्णा स्कूल की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से ओपनर आयुष चौहान ने 27, यश भारती ने 31, अमन कुमार ने 11, अभिषेक शाक्य ने 18, प्रांशु चौहान ने 10 व शिवम चौहान ने 16 रनों की पारी खेली। लॉर्ड कृष्णा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज शिवम यादव, हार्दिक दुबे ने तीन-तीन अंबुज मिश्रा ने दो विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायर की भूमिका सरवर खान व अमन कश्यप व स्कोरर की भूमिका अभिषेक राठौर ने निभाई। डॉ. राकेश गुप्ता, सरवर खान आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed