फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   विश्वविद्यालय परीक्षाओं की आखिर क्यों नहीं हो रही निगरानी

विश्वविद्यालय परीक्षाओं की आखिर क्यों नहीं हो रही निगरानी

Mon, 11 Mar 2019 10:11 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षाओं की आखिर क्यों नहीं हो रही निगरानी
मैनपुरी। जिले में संचालित विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर नगर के पूर्व प्रधानाचार्यों ने चिंता व्यक्त की है। बिना किसी निगरानी के हो रही परीक्षाओं में नकल की सूचनाएं मिलने लगी हैं। परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


एक मार्च से जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 11 दिन की परीक्षाओं के बाद भी विवि ने अभी तक परीक्षाओं की निगरानी के लिए किसी भी अधिकारी को नामित नहीं किया है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर अंदर से बोल-बोल कर नकल कराने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिले में विवि परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए गए कॉलेजों पर जमकर नकल कराई जा रही है। पूर्व प्रधानाचार्य शिवचरन सिंह का कहना है कि प्रशासन शिक्षा में यदि वास्तव में सुधार चाहता है तो विवि परीक्षाओं की निगरानी करानी चाहिए।
विज्ञापन


विवि परीक्षाओं में जिस प्रकार से नकल की सूचना मिल रही है यह बहुत ही चिंताजनक है। पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण यादव का कहना है कि एक तरफ जहां यूपी बोर्ड परीक्षा में कड़ी निगरानी की गई थी, वहीं अभी तक विश्वविद्यालय ने कोई सचल दल तक नहीं गठित किया है। यह चिंता की बात है। पूर्व प्रधानाचार्य आरबीएल शाक्य कहते हैं कि उच्च शिक्षा से यदि नकल को मिटाना है तो सचल दल का गठन कर अधिकारियों को विवि परीक्षाओं की निगरानी करानी चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य श्रीदेवी राजपूत का कहना है कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं को प्रशासन ने खुला छोड़कर अच्छा नहीं किया है। परीक्षाओं की निगरानी के लिए टीमें गठित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष सचलदल बनाया गया था बंधक
मैनपुरी। गत वर्ष की विवि परीक्षा के दौरान जिले के एक परीक्षा केंद्र पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से आए सचल दल को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। कहा तो यहां तक गया था कि सचलदल ने रुपयों की मांग की थी, जिसका वीडियो बना लिया गया था फिर उनकी बंधक बनाकर पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed