फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   छह मई तक नहीं भेजे रुपये तो कर देंगे हत्या

छह मई तक नहीं भेजे रुपये तो कर देंगे हत्या

Fri, 03 May 2019 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
छह मई तक नहीं भेजे रुपये तो कर देंगे  हत्या
मैनपुरी-औंछा। नगला महानंद से लापता हुए युवक के हाथ पैर बंधे फोटो व्हाट्सएप पर आने के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं। 23 अप्रैल को युवक अलीगढ नौकरी करने के लिए निकला था। अभी तक युवक का सुराग नहीं लगा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी 20 वर्षीय अभिषेक सिंह 23 अप्रैल को अलीगढ़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने की बात कहकर घर से गया था। तभी से उसका कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


इस बीच 28 अप्रैल को किसी व्यक्ति ने उसके पिता कश्मीर सिंह के मोबाइल पर काल कर अपहरण होने की बात कहते हुए एक लाख की फिरौती की मांग की थी। वहीं गांव के ही एक दोस्त के मोबाइल पर हाथ पांव बंधी एक फोटो भी भेजी। उक्त फोटो को देखने के बाद परिजन और भी दहशत में जा गए हैं। गुरुवार को कश्मीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। शुक्रवार की सुबह कश्मीर सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने एक खाते मेें रुपये डालने की बात कही। कहा कि अगर छह मई तक खाते में रुपये नहीं डाले तो अभिषेक की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed