फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विवाहिता जंगले पर रस्सी के फंदे से लटकी मिली

विवाहिता जंगले पर रस्सी के फंदे से लटकी मिली

Fri, 26 Apr 2019 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता जंगले पर रस्सी के फंदे से लटकी मिली
डैमो
मथुरा। शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में विवाहिता जंगले पर रस्सी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुरालीजनों ने जंगले से विवाहिता के शव को उतार लिया था। मायके वालों ने मारपीट करके गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी मूलचंद के बेटे संजीत का विवाह साल 2011 में कोतवाली सुरीर के गांव सामौली निवासी वीरबल सिंह की बेटी पुष्पा (29) से हुआ था। शुक्रवार की सुबह शेरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने गांव रान्हेरा पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


मृतका के भाई अनिल का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार उसकी बहन से मारपीट की जा रही थी। चार महीने पहले ही उसकी बहन को महिला थाने में समझौता कराकर ससुराल भिजवाया था। गुरुवार की रात पिटाई करते हुए गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के सिर और शरीर में चोटों के निशान बर्बरता को दर्शा रहे हैं। मृतका के भाई ने पति संजीत, जेठ रंजीत, देवर मुकेश, ब्रजेश और सास कैला देवी के खिलाफ थाना शेरगढ़ में तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed