{"_id":"5bf2f74ebdec2269bb420e81","slug":"151542649678-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बेटी जनी तो पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बेटी जनी तो पीटकर घर से निकाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी(मैनपुरी)। कुसमरा निवासी एक विवाहिता ने दूसरी बार भी पुत्री को जन्म दिया तो दहेज के लोभी ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पानी की टंकी निवासी राकेश गुप्ता ने पुत्री डॉली की शादी दो फरवरी 2012 को कानपुर के बारा देवी निवासी शिवम गुप्ता के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त मांग करते हुए पुत्री के प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार मायके के लोगों ने समझाया, पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालीजन उत्पीड़न करने से बाज नहीं आए।
आरोप है कि सास राधा गुप्ता, शिवम गुप्ता, देवर सनी गुप्ता, ससुर ग्रीश गुप्ता दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे थे। 15 नवंबर 2018 को उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, कहा कि दूसरी बार भी पुत्री को जन्म दिया है। घर से निकाले जाने के बाद वह भाई को बुलाकर उसके साथ मायके आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।