{"_id":"5aaa809a4f1c1b8f778b5980","slug":"151521123482-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में मिली शिकस्त से मिला सबक: डॉ. अनिल जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में मिली शिकस्त से मिला सबक: डॉ. अनिल जैन
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। भाजपा को लोकसभा उपचुनाव में फूलपुर और गोरखपुर सीट के नतीजे चौंकाने वाले थे। इस तरह के नतीजों से सबक मिला है। भविष्य में इस तरह की शिकस्त विपक्षियों से न मिल पाए, इसके लिए हम आत्ममंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह बात बरसाना के श्रीजी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने अमर उजाला से बातचीत में कही। गुरुवार को सपरिवार विश्व प्रसिद्ध लाड़ली जी मंदिर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किशोरी जू की चौखट पर माथा टेक मनौती मांगी। अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राधारानी से बेटे की लंबी उम्र की कामना की। पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महासचिव ने श्रीजी मंदिर को दुल्हन की तरह सजवाया।
श्रीजी मंदिर में फूलबंगला और छप्पन भोग की झांकी के दर्शन हुए। सेवायत रास बिहारी गोस्वामी ने श्रीजी प्रसादी ओढ़नी और समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने श्रीराधा-कृष्ण की युगल छवि भेंट कर जैन दंपति का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मार्थ कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह, पीतम प्रधान, तरुण सेठ, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, महेंद्र यादव, नारायण सिंह प्रधान, डॉ. अंग्रेज सिंह, रणवीर ठाकुर, कुंवर दीनदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन