फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पोल में उतरे करंट से बालक बुरी तरह झुलसा, अलीगढ़ रेफर

पोल में उतरे करंट से बालक बुरी तरह झुलसा, अलीगढ़ रेफर

Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पोल में उतरे करंट से बालक बुरी तरह झुलसा, अलीगढ़ रेफर
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
कासगंज। बरेेली-कासगंज मार्ग पर जखरुद्रपुर नगला भूड़ के निकट पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक झुलस गया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। ग्रामीणों में गुस्से के चलते मौके पर तहसीलदार पहुंच गए।
विज्ञापन


जयप्रकाश (11) पुत्र हरिशंकर निवासी जखारुद्रपुर नगला भूड रविवार सुबह साइकिल चला रहा था। वह संत तुलसी दास द्वार के निकट लगे बिजली के पोल के बगल से गुजता तो उसे करंट ने खींच लिया। पोल में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतर आया था। हाई वो्लटेज करंट से जयप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने देखा तो तुरंत बिजली विभाग को जानकारी दी। वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


परिवार के लोग झुलसे जयप्रकाश को अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर थी इसलिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बिजली विभाग की लापरवाही से बालक की जान खतरे में पड़ने से लोगों में गहरी नाराजगी है। मौके पर भीड़ जुटी तो कोतवाली पुलिस के साथ ही तहसीलदार एनराम भी आ गए। अधिकारियों ने बिजली विभाग के कर्मियों को बुलाकर पोल से करंट हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed