{"_id":"5a8db1704f1c1bef7b8b8b07","slug":"151519235440-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं स्वास्थ्य अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं स्वास्थ्य अफसर
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल आगरा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमएस को निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रदीप कुमार शर्मा बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कहीं कोई बड़ी खामी नहीं मिली। निदेशक ने सीएमएस को कुछ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने निदेशक को अस्पताल में दवाइयों की दिक्कत को लेकर जानकारी दी। मांग की कि शीघ्र दवाइयों की आपूर्ति कराई जाए नहीं तो आने वाले समय में संकट पैदा हो सकता है। निदेशक ने उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या के निस्तारण की बात कही। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डा.राजीव कुमार राय, आरके वर्मा, ऋषि प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।