{"_id":"5a4e67cf4f1c1bfe7a8b52d2","slug":"151515087823-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योंती/औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के ज्योंति कस्बा स्थित भट्ठा पर पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
औरया क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार थाना औंछा क्षेत्र के कस्बा ज्योंति में एक भट्ठा पर ईंट पथाई का काम कर रहा है। बुधवार शाम करीब तीन बजे दंपति काम पर गए हुए थे। तभी गांव उद्दैतपुर निवासी 40 वर्षीय आरोपी मोहन पाल शाक्य ने झोपड़ी में सो रही पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया था। बाद में बच्ची को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसका मेडिकल कराया गया था। प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
बाल कल्याण समिति सदस्य पीड़िता से मिलीं
मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गुरुवार को बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता ज्योंति स्थित भट्ठा पर पहुंची। बच्ची की हालत के बारे में जानकारी ली। वहीं परिवारीजनों को आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। समिति सदस्य ने बताया कि इस तरह के अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।