{"_id":"5a4b8f494f1c1bcd6d8b775c","slug":"151514901321-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए 40 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए 40 वाहन
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात को छाए घने कोहरे के कारण 40 वाहन टकराए। इस टक्कर में 12 लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। 15 वाहन तो महावन क्षेत्र में ही टकरा गए।
सोमवार की रात को एक्सप्रेसवे पर रात को 12 बजे महावन क्षेत्र में आगरा से नोएडा की तरफ जा रही मैक्स पिकअप कोहरे में रेलिंग से टकराकर सड़क पर पलट गई। सड़क पर पलटी मैक्स से एक-एक करके 15 से वाहन टकरा गए। इससे चीख पुकार मच गई। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इंस्पेक्टर महावन जीपी सिंह ने बताया कि कोहरे की बजह से 15 वाहन टकरा गए। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन सुचारु कराया।
इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 100 के समीप वृंदावन से दर्शन कर दिल्ली जा रहे श्रद्धालुओं की कार में पीछे आ रही बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार हरिओम निवासी ऊंचाहाट थाना अतरौली अलीगढ़ और मनीष निवासी बोदला आगरा के अलावा कार में सवार महिला रूबी निवासी द्वारिका दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप आगरा से नोएडा की ओर जा रही बाइक से किसी वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सुमित निवासी कविनगर गाजियाबाद और अनुज निवासी गोकुलपुरी दिल्ली घायल हो गए। इसके अलावा थाना सुरीर और मांट क्षेत्र में भी कई वाहन कोहरे में टकरा गए। एक्सप्रेसवे अथोरिटी के अनुसार सोमवार रात को कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 40 वाहन टकराए हैं।
एक्सप्रेसवे पर टोल चौकी इंचार्ज घायल
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात कोहरे में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। इससे उसमें सवार मांट टोल चौकी इंचार्ज गिरीश कुमार घायल हो गए।