फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बार एसोसिएशन का चुनाव 19 को

बार एसोसिएशन का चुनाव 19 को

Mon, 11 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव 19 को
Bar Association - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के दिन 29 नामांकन किए गए हैं। 12 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। 13 दिसंबर को नाम वापस लिए जाएंगे। सोमवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी चरन सिंह यादव, राजाराम भारती के समक्ष विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए प्रभात कुमार यादव, राजपाल सिंह चौहान, सौरभ यादव, सचिव पद के लिए ब्रजेंद्र यादव, संतोष कुमार उर्फ राजू यादव, सौरभ यादव, विश्व विमोहन राजपूत, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए मुनेंद्र सिंह, राहुल कुमार, संजीव कुमार शाक्य, शिवकुमार, सहसचिव पद के लिए अवधेश कमार, विकास यादव, ऑडीटर पद के लिए भूपेंद्र सिंह, रोहित यादव ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए सुनील कुमार, विकास सैनी, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, शिवम कटियार, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार, रोहितास कुमार, आलोक चौहान, अनुज कुमार, अवधेश कुमार सिंह, पंकज मिश्र, कौशलेंद्र सिंह, श्रीओम, महेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन किए हैं। कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए 14 नामांकन ही जमा किए गए हैं। जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया 12 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। 13 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 20 दिसंबर को एसोसिएशन के 520 सदस्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। मतदान करने के लिए मतदाताओं को बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र साथ लाना होगा। 20 दिसंबर को ही मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मैनपुरी। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन होते ही प्रत्याशियों सहित वकीलों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशियों ने जातिगत आधार पर भी गणित लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को वकील जगह-जगह बैठक चुनावी गणित लगाते नजर आए। वकीलों का कहना है उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो वकीलों के हितों के लिए संघर्ष करेगा। दूसरी ओर नामांकन करने वाले वकीलों ने मतदाताओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैनपुरी। वकीलों के दूसरे गुट का भी चुनाव होगा। सचिव प्रमोद कुमार सिंह राठौर ने बताया कि एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भुवनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा वरिष्ठ जन समिति के लिए रिवाइज किया गया है। उनको ही चुनाव अधिकारी बनाया गया है। भुवन चतुर्वेदी ही चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed