फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आछ दशक बाद भी नहीं बनी शहीद की प्रतिमा

आछ दशक बाद भी नहीं बनी शहीद की प्रतिमा

Fri, 15 Sep 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
आछ दशक बाद भी नहीं बनी शहीद की प्रतिमा
Freedom fighter
एटा। लाहौर षड्यंत्र केस के अग्रणी क्रांतिकारी स्वर्गीय महावीर सिंह की उपेक्षा से जिले के लोग मायूस हैं। इनका आरोप है कि मोदी-योगी सरकार में भी शहीद को न्याय नहीं मिल रहा। शासन प्रशासन की उपेक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों की मांग के बाद भी जिले में शहीद की प्रतिमा नहीं लगी है।
विज्ञापन

16 सितंबर 1905 को जिले के सीमांत गांव शाहपुर टहला में जन्में महावीर सिंह जन्म से ही क्रांतिकारी प्रकृति के थे। पंद्रह वर्ष की उम्र में ही वे अंग्रेजी हुकूमत की आंखों की किरकिरी बन गए। 1920 में कासगंज में अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी के आरोप में इन्हें गिरफ्तार कर जिला कलेक्टर ने सजा सुनाई। फिर क्या था, महावीर सिंह के दिल में धधक रहा आजादी का शोला और मुखर हो गया।
विज्ञापन

राजा का रामपुर के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के अनुसार परिवार की इकलौती संतान के इरादे भांप कर पिता ने 1925 में इन्हें अग्रिम शिक्षा के लिए कानपुर डीएवी कालेज भेज दिया। वहां भी महान क्रांतिकारियों सुखदेव, जयदेव कपूर का सानिध्य मिला। चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह से मुलाकात के बाद तो देशभक्ति का जज्बा और मुखर हो गया। कुछ दिन यह लाहौर में भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध प्रदर्शन में गंभीर घायल हुए लाला लाजपत राय के निधन के बाद पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्याकांड में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु के साथ महावीर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस के दबाव के चलते भूमिगत हुए महावीर सिंह इसी दौरान विभिन्न स्थानों पर घूमते रहे। लेकिन आठ अप्रैल 1929 में भगत सिंह व बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की केंद्रीय असेंबली पर बम फेंककर अंग्रेजी सरकार को ही चुनौती दे दी। महावीर सिंह को कासगंज के एक बुकसेलर के यहां से गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार इतनी भयाक्रांत थी उसने महावीर सिंह को बीमारियों की जेल अंडमान निकोबार भेज दिया। जहां 17 मई 1933 में उनकी मौत हो गई। और अंग्रेजी हुकूमत ने परिवारीजनों को बिना कोई सूचना दिए ही उनके शव को रात में ही समुद्र के हवाले कर दिया।


शहीद के नाम पर बालिका विद्यालय का संचालन करने वाले बलवीर सिंह राठौर का कहना है कि देश के लिए जान गंवाने वाले शहीद की उपेक्षा से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने शासन प्रशासन से शहीद की प्रतिमा लगवाने की मांग की लेकिन जिला स्तर पर शहीद की कोई प्रतिमा नहीं लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed