{"_id":"599c79194f1c1b09158b45b1","slug":"151503426841-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाष्टमी पर श्रीजी के दर्शनों को उमड़ेंगे दो लाख भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाष्टमी पर श्रीजी के दर्शनों को उमड़ेंगे दो लाख भक्त
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति श्रीजी का अवतरण 29 अगस्त को होगा। अब राधाष्टमी में एक सप्ताह रह गया है। बरसाना के लोग अपनी आराध्या के अवतरण की खुशियां मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। वहीं प्रशासन ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। बरसाना में समस्याओं का अंबार लगा है। राधाष्टमी को दो लाख से अधिक लोग श्रीजी के दर्शन करने उमड़ेंगे। अव्यवस्थाओं के चलते भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
हादसे को न्यौता दे रहा टूरिस्ट बंगला
बरसाना। पर्यटन विभाग द्वारा सन् 1995 में लाखों की लागत से शानदार गेस्ट हाउस बनवाया गया था। उचित रखरखाव न होने के चलते यह कुछ दिन में ही भूत बंगला बन गया। इसके चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। डाक बंगले का भवन भी जर्जर हो गया है।
टेलीफोन खंभे पर लगे बिजली के तारों से हो सकता है हादसा
कस्बे के बाग मोहल्ला में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने टेलीफोन के खंभे पर बिजली की केबिल बांध दी हैं। कनेक्शन देते समय जोड़ पर टेप नहीं लगाया गया है। यहां एक स्कूल भी है। लोग कई बार इस खंभे से केबिल हटवाने की मांग कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बिना पानी के प्रिया कुंड में डोंगा लीला मुश्किल
बरसाना। प्रिया कुंड में पानी कम होने के चलते भादों माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को डोंगा (नौका विहार) लीला होना मुश्किल है। कुंड के रख-रखाव की ओर शासन-प्रशाशन का ध्यान नहीं है। डोंगा लीला सैंकड़ों वर्ष से इसी कुंड में होती आ रही है। मान्यता है कि किशोरी जू ने अपने शरीर पर लगा उबटन और हाथ की मेहंदी इसी कुंड में धोई थी, तभी से इस कुंड का जल पीला हो गया।