{"_id":"5989fae94f1c1bbb1a8b4997","slug":"151502214889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी तक पहुंचा विशंभरा एनकाउंटर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी तक पहुंचा विशंभरा एनकाउंटर का मामला
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विशंभरा एनकाउंटर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंच गया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं का एक दल गांव में भेजा और पूरी रिपोर्ट मांगी है। चर्चा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी जल्द पहुंचेंगे।
2 अगस्त को विशंभरा में कुख्यात अपराधी साहून के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में इस गांव का युवक कासिम मारा गया था। उसे अपराधी बता रही पुलिस ने उसे तीन गोली लगीं थीं। उसकी मौत होने पर लोगों ने खूब हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि कासिम निर्दोष था। वह चक्की चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करता था। कासिम के परिवारवाले दोषी पुलिसवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है। इससे अब यह मामला सियासी रंग लेने लगा है।
मंगलवार को पूर्व विधायक प्रदीप माथुर कांग्रेस नेता जगदीश नौहवार समेत कई कांग्रेसी नेता गांव में पहुंचे। बताया कि मामला राहुल गांधी तक पहुंच चुका है। इस दौरान कासिम के परिवारवालों से भी इन लोगों ने मुलाकात की। प्रदीप माथुर ने कहा कि पुलिस ने बेगुनाह को मारा है। उस पर जो चार मुकदमे दर्ज हैं वह भी हल्के फुल्के हैं। परिजनों ने बताया कि मामले अदालत से भी खत्म हो गए थे। प्रदीप माथुर ने कहा कि कासिम के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी जल्द ही पहुंचेंगे। हमारी मांग रहेगी कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।