{"_id":"597771c34f1c1b1d348b4580","slug":"151501000131-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी कृषि, बीएलएलबी की प्रवेश परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी कृषि, बीएलएलबी की प्रवेश परीक्षा संपन्न
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को आगरा कालेज में बीएससी एग्रीकल्चर और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
विश्वविद्यालय पहली बार कुछ विषयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा करा रहा है। इसमें बीएससी कृषि और बीएएलएलबी शामिल हैं। विश्वविद्यालय स्तर से संबद्ध कालेजों को विद्यार्थी आवंटित किए जाएंगे। बीएससी कृषि में 3232 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। इसमें से 2564 ने प्रवेश परीक्षा दी। बीएएलएलबी में 405 के सापेक्ष 305 परीक्षार्थी शामिल हुए।
स्नातक और परास्नातक के बाकी पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। कारण, विश्वविद्यालय को उम्मीद से कम आवेदन सभी पाठ्यक्रमों में प्राप्त हुए हैं। संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डा. संजीव कुमार ने बताया कि कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने 29 जुलाई तक आवेदन प्राप्त करने की सहमति प्रदान कर दी है।