{"_id":"594030944f1c1ba30a8b46dc","slug":"151497378964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसीन डिपो, राशन डीलर की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसीन डिपो, राशन डीलर की जांच की
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
केरोसिन डिपो से वितरण के लिए ले जाए जा रहे केरोसिन की विधायक ने जांच की और डिपो पर भी जांच पड़ताल की, हालांकि सब कुछ सही पाया। उन्होेंने वितरण और माप आदि की जानकारी ली और ट्रैक्टर में लदे केरोसिन का भौतिक सत्यापन भी कराया, लेकिन कोई अनियमितता नहीं मिली।
तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर सिहोंला के राशन डीलर का केरोसिन ऑयल नदरई गेट बांकनेर की केरोसिन डिपो से ट्रैक्टर ट्रॉली में लदकर जा रहा था। तभी सामने से सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का काफिला निकला।
विज्ञापन
उन्होंने अचानक डिपो में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाए जा रहे केरोसिन के बारे में जानकारी ली। विधायक को अंदेशा था कहीं डीलर कम केरोसिन तो नहीं लेकर जा रहा। जांच पड़ताल में यह मात्रा सही पाई गई। विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि राशन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं।
विज्ञापन