फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दाबिश के दौरान बच् चे को पटककर मारने का आरोप

दाबिश के दौरान बच् चे को पटककर मारने का आरोप

Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
दाबिश के दौरान बच्
चे को पटककर मारने का आरोप
फिरोजाबाद। नारखी के गांव राजमल निवासी अबरार के घर सोमवार रात नारखी पुलिस दबिश देने गई थी। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की गई। वहीं, अबरार के छह माह के बेटे को पुलिस ने पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



नारखी थाना क्षेत्र के गांव राजमल में अबरार और उसके भाई यूनुस का परिवार निवास करता है। अबरार की पत्नी रिहाना का कहना है कि सोमवार रात नारखी पुलिस ने दबिश दी। साथ ही पति अबरार के बारे में पूछताछ की। जानकारी न होने की बात बताने पर पुलिस ने रिहाना और मौजूद महिलाओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस ने अबरार के छह माह के पुत्र फरान को उठाकर पटक दिया। शोर मचने पर लोग जुट गए।
विज्ञापन



यह देख पुलिसकर्मी वहां से चले गए। रिहाना का कहना है कि इसके बाद पुत्र फरान की हालत खराब हो गई। सुबह वह चिकित्सक के यहां लेकर गई। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रिहाना परिवार और गांव की महिलाओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंची। नारखी पुलिस पुलिस चौकी जिला मुख्यालय पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी। बच्चे की मौत कैंसर के कारण हुई है। बच्चे की पीठ में बड़ा घाव था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अबरार का छोटा भाई यूनुस को रजमाल गांव के किसान के अपहरण के मामले में पुलिस ने जेल भेजा था, जो अभी छूटकर आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। अबरार भी एक मामले में वांछित है।



हिस्ट्रीशीटर युसूफ जेल से छूट कर आया है इसकी निगरानी के लिए पुलिस जाती है। अबरार के परिवार की विरोधी पक्ष से रंजिश चल रही है इसी पेशबंदी में पुलिस पर आरोप लगाया गया है। फिर भी अबरार के परिवार के लोग जब उनसे मिलने आए तो उन्होंने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई जाएगी। वैसे उन्होंने ने भी देखा था कि बच्चे की पीठ पर काफी बड़ी गांठ थी।
अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed