फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सफाई कर्मी निलंबित, एडीओ पंचायत को लगाई फटकार

सफाई कर्मी निलंबित, एडीओ पंचायत को लगाई फटकार

Wed, 23 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी निलंबित, एडीओ पंचायत को लगाई फटकार
सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। वैक्टरीरिया जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत सीडीओ अशोक कुमार ने अरांव ब्लॉक के बामई एवं रामनगर गांव का दौरा किया। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। एडीओ पंचायत को एडवर्स एंट्री के साथ कड़ी फटकार लगाई और अनुपस्थित मिलने पर वीडओ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। मंगलवार को इस अभियान की हकीकत जाननेसीडीओ ने अरांव के ग्राम पंचायत रामनगर एवं बामई में दस्तक दी। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत रामनगर की गलियों में सिल्ट मिली।
विज्ञापन


नालियां चौक होने के कारण खड़ंजे पर कीचड़ और जलभराव मिलने पर सीडीओ ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर और ग्राम पंचायत सचिव रजनेश कुमार, एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। ग्राम बामई में ग्राम विकास अधिकारी जसवंत सिंह अनुपस्थित मिलने पर सीडीओ ने डीपीआरओ को एक दिन का वेतन काटने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण करने के साथ सीडीओ ने विद्युत व्यवस्था, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, ंपेयजल व्यवस्था, सरकारी राशन वितरण, पेंशन, स्वच्छ शौचालय, मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद सीडीओ ने अरांव ब्लॉक का निरीक्षण किया तो ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित मिेलने पर ग्राम विकास अधिकारी को चेतावनी देने के साथ पुनरावृत्ति होने पर वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed