{"_id":"5cc32fedbdec22145412270f","slug":"141556295661-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांटून पुल से एक माह तक नहीं गुजर सकेंगे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांटून पुल से एक माह तक नहीं गुजर सकेंगे राहगीर
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। यमुना में पिछले एक माह से जलस्तर में हो रही वृद्धि व कमी के कारण पांटून पुल पर अभी आवागमन सुचारु नहीं हो सका है। अगले एक माह तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। इस कारण मांट से वृंदावन आने-जाने वाले वाहन व राहगीर 10 से 15 किमी अतिरिक्त चलकर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर हैं।
गांव डांगोली, जहांगीरपुर, बेगमपुर, नौहझील, बाजना, राजा की गढ़ी, मैना गढ़ आदि क्षेत्रों से प्रतिदिन 4 से 5 हजार व्यक्तियों का वृंदावन की ओर आवागमन होता है। लेकिन पिछले एक माह से पांटून पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है, जहां लोगों ने नाव को अपना सहारा बना लिया है।
वहीं कुछ लोग पानी गांव वाले पक्के पुल से वृंदावन पहुंच रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से घाट की व्यवस्था देख रहे बच्चू सिंह ने बताया कि हिंडन नदी से रोक-रोककर जल छोड़े जाने के कारण यहां उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अगले एक माह तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
फसलें भी हो रहीं बर्बाद
रोजी-रोटी कमाने के लिए पास के ही गांव के किसानों ने यमुना किनारे फल व सब्जी की फसलें बो रखी थीं। पानी में आए दिन हो रही बढ़ोत्तरी के कारण यमुना खादर क्षेत्र में लगी, तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, घीया, तोरई, काशीफल आदि की फसलें भी नष्ट हो रही हैं।