{"_id":"5c7ff8febdec2213f22d12db","slug":"141551890686-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस की पिस्टल देख रही युवती के लगी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉस की पिस्टल देख रही युवती के लगी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बुधवार की दोपहर को महानगर की गीता एंक्लेव (बैंक कालोनी) में एस्सार वर्ल्ड कार्यालय की एकाउंटेंट अपने आफिस में गोली लगने से घायल हो गई। कृष्णानगर पुलिस का कहना है कि टेबिल की दराज में रखी बॉस की पिस्टल को निकालकर देखते वक्त गोली चली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।
महानगर की विष्णुपुरी कालोनी निवासी हेमा वर्मा (21) पुत्री महेश वर्मा कृष्णानगर के गीता एंक्लेव (बैंक कालोनी) के 32 सी में बने एस्सार वर्ल्ड के कार्यालय में एकाउंटेंट है। सबमर्सिबल के केबल बनाने वाली कंपनी के कार्यालय के बॉस बी-3/1 निवासी गोपाल उपाध्याय पुत्र रमेश चंद उपाध्याय हैं। पुलिस की माने तो बुधवार की दोपहर बॉस कार्य से बाहर गए तो अकेली हेमा दराज में पड़ी पिस्टल निकालकर देखने लगी। इसी बीच गोली चल गई, जो कि उसकी बायीं तरफ पेट में लग गई।
खून से लथपथ हेमा फर्श पर गिर पड़ी। पुलिस की मानें तो युवती ने बॉस को फोन करके सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले युवती को सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कृष्णानगर पुलिस भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी अमित भाटी ने बताया कि युवती ने पिस्टल को छेड़छाड़ करते हुए गोली चलने से खुद को लगना बताया है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
हेमा के घर गोली की बजाए दी गई एक्सीडेंट की खबर
हेमा को गोली लगने से घायल होने की बजाए उसके घर पर एक्सीडेंट की खबर दी गई। घर में कोहराम मच गया तो हेमा के पिता, मां, छोटी बहन पूजा, भाई सतेंद्र और चाचा मोहन भी हास्पिटल पहुंच गए। इनका आरोप था कि डन्हें एक्सीडेंट की खबर क्यों दी गई। आखिर पिस्टल को छोड़कर गोपाल क्यों गए। हालांकि पुलिस अभी फिलहाल जानकारी जुटा रही है।
तीनों भाई-बहन में सबसे बड़ी है हेमा
तीन भाई और बहनों में सबसे बड़ी हेमा करीब डेढ़ साल से एस्सार वल्र्ड के कार्यालय में अकाउंटेंट के रूप में कार्य कर रही है। छोटी बहन पूजा 10 वीं और भाई सतेंद्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
एस्सार वर्ल्ड के कार्यालय के तुड़वाए गए ताले
गोली लगने से हेमा के गंभीर रूप से घायल होने पर घबराकर गोपाल उपाध्याय कार्यालय का ताला लगाकर भाग खड़े हुए। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने अपने सामने कृष्णानगर पुलिस से ताले तुड़वाए। कृष्णानगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई तो फारेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।