{"_id":"5be59dffbdec22694753598f","slug":"141541774847-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर महिला से जेवरात और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर महिला से जेवरात और मोबाइल लूटा
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। कोतवाली छाता की कृष्णा कालोनी में रजनी किराए पर रहती हैं। शुक्रवार को रजनी के पति नारायन सिंह भैया दूज देने अपनी ससुराल चले गए। उसके बाद रजनी की ननद आ गईं।
कुछ समय रुकने के बाद ननद चलने लगी तो उसे छोड़ने के लिए रजनी हाईवे तक गईं। इसके बाद रजनी घर लौटते वक्त कालोनी के पास पहुंची ही थीं कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल मोबाइल और जेवरात लूट लिए। महिला ने शोर मचाया तो कालोनीवासी आए, पर तबतक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
पीड़िता रजनी ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक सवारों को पहचान लिया है। पीड़िता ने कोतवाली छाता में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।