फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मंडलीय खेलकूद शुरू, फिरोजाबाद और मथुरा का रहा दबदबा

मंडलीय खेलकूद शुरू, फिरोजाबाद और मथुरा का रहा दबदबा

Mon, 24 Sep 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद शुरू, फिरोजाबाद और मथुरा का रहा दबदबा
डैमो
मथुरा। माध्यमिक विद्यालयों के तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद (एथलेटिक्स) सोमवार को स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में शुरू हो गए। इस प्रतियोगिता में मथुरा सहित चार जिले आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 153 बालक तथा 178 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन के साथ ही प्रतियोगिता में पहले दिन फिरोजाबाद, मथुरा ने दबदबा बना लिया।
विज्ञापन


मंडलीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मशाल प्रज्ज्वलित कर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने किया। इसके बाद शुरू हुए मुकाबलों में सब जूनियर बालक 200 मीटर दौड़ में आदर्श प्रताप सिंह फिरोजाबाद प्रथम, रजत आगरा द्वितीय तथा सचिन चौधरी मथुरा तृतीय रहे। लंबी कूद में सौरव फिरोजाबाद प्रथम, रजत आगरा द्वितीय तथा उदय भान सिंह आगरा तृतीय रहे। गोला फेंक में रोहित चौधरी मथुरा प्रथम, शिवम मथुरा द्वितीय तथा पवन कुमार फिरोजाबाद तृतीय रहे।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर में रोहित चौधरी मथुरा प्रथम, सुमित कुमार फिरोजाबाद द्वितीय तथा मोनू गुर्जर फिरोजाबाद तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में श्याम सिंह मथुरा प्रथम, विनोद कुमार फिरोजाबाद द्वितीय तथा राम अवतार आगरा तृतीय रहे। लंबी कूद में कुशल पाल सिंह आगरा प्रथम, अभिषेक कुमार आगरा द्वितीय और स्वामी चरण फिरोजाबाद तृतीय, गोला फेंक में भरत कुमार अत्री मथुरा प्रथम, हरीश कुमार मथुरा द्वितीय, विष्णुकांत आगरा तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर में आशु कुमार आगरा प्रथम, अनिरुद्ध फिरोजाबाद द्वितीय तथा विवेक आगरा तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में बबलू यादव फिरोजाबाद प्रथम, अमनदीप आगरा द्वितीय तथा विष्णु मथुरा तृतीय, लंबी कूद में जितेंद्र कुमार फिरोजाबाद प्रथम, श्याम सुंदर फिरोजाबाद द्वितीय तथा करण कुमार मथुरा तृतीय, गोला फेंक में कपिल कुमार मथुरा प्रथम, अतुल शर्मा आगरा द्वितीय तथा मानसिंह मथुरा तृतीय रहे।

बालिका सब जूनियर वर्ग में 200 मीटर में नीरू पाठक मथुरा प्रथम, शालू मथुरा द्वितीय तथा खुशी आगरा तृतीय, लंबीकूद में शालू मथुरा प्रथम, नीरज कुमारी मथुरा द्वितीय तथा अनामिका फिरोजाबाद तृतीय, गोला फेंक में माधुरी कुमारी मथुरा प्रथम तथा रानी खान फिरोजाबाद द्वितीय रहीं।

जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर में प्रियंका सिकरवार आगरा प्रथम, उमा मैनपुरी द्वितीय तथा दीपिका मथुरा तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में रूबी मैनपुरी प्रथम, अंजली मथुरा द्वितीय तथा रोशनी मैनपुरी तृतीय, लंबी कूद में प्रियंका सिकरवार आगरा प्रथम, दीक्षा फिरोजाबाद द्वितीय तथा दीपिका मथुरा तृतीय, गोला फेंक में नेहा राघव मथुरा प्रथम, रोशनी यादव आगरा द्वितीय तथा प्रियंका फिरोजाबाद तृतीय रहे।

सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर में निधि शर्मा फिरोजाबाद प्रथम, शिवा यादव मैनपुरी द्वितीय तथा तनु मथुरा तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में राजवती मथुरा प्रथम, गंगलेस मथुरा द्वितीय तथा सीता मैनपुरी तृतीय, लंबी कूद में आरती मैनपुरी प्रथम, शिवा यादव मैनपुरी द्वितीय तथा प्रियंका सिंह मथुरा तृतीय, गोला फेंक में निधि कुमारी मैनपुरी प्रथम, वंदना फिरोजाबाद द्वितीय तथा ज्योति आगरा तृतीय रहीं।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने बांधा समा
मथुरा। मंडलीय प्रतियोगिता के दौरान कन्या विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज तथा राजकीय उमा विद्यालय लोहवन की बालिकाएं शामिल हुईं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उद्घाटन समारोह में समा बांध दिया। इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर निरंजन सिंह सोलंकी, जिला सचिव चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जिला प्रभारी डॉ. पदम सिंह कौंतेय, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. प्रकाश, संतोष सारस्वत, अनीता आचार्य, रविंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, कमल किशोर गौड़, निखिल अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन कै. संतोष शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डीआईओएस कृष्ण पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed