फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीएम बोले, पुलिस सतर्क होती तो नहीं होतीं चार हत्याएं

सीएम बोले, पुलिस सतर्क होती तो नहीं होतीं चार हत्याएं

Tue, 15 May 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम बोले, पुलिस सतर्क होती तो नहीं होतीं चार हत्याएं
सीएम बोले, पुलिस सतर्क होती तो नहीं होतीं चार हत्याएं - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अफसरों से सीधे सवाल करते हुए कहा कि यदि पुलिस सक्रिय और सतर्क होती तो चार हत्याएं नहीं होतीं। मुख्यमंत्री के सीधे सवाल से पुलिस अफसर सख्ते में आ गए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस की सतर्कता है तो डकैत कैसे घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होंगी तो आक्रोश तो फूटेगा ही। मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितनी डायल 100 हैं तो अफसरों ने उन्हें बताया कि 19। फिर मुख्यमंत्री बोले कि 19 गाड़ियां होने के बावजूद भी गश्त कमजोर है जो ठीक नहीं है, इसे सुधारें।
वहीं चंदन हत्याकांड के फरार 5 आरोपियों के बारे में उन्होंने डीआईजी से पूछा कि इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे और गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। हिंसा के जो भी अपराधी जेल में बंद हैं उन पर एनएसए की कार्रवाई की जाए। स्कूल कालेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को जागरूक किया जाए। स्कूल, कालेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉयड की तैनाती रहे।
विज्ञापन

अपराधियों में कानून का खौफ होना जरूरी है। अनुसूचित जाति, जनजाति से जुड़े अपराधों के संबंध में भी उन्होंने सही और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 विवेचनाएं ऐसी हैं जो 6 माह पुरानी हैं और 89 विवेचनाएं ऐसी हैं जो 3 महीने पुरानी हैं। इन विवेचनाओं के निस्तारण सही तरीके से हों। विवेचना लेट होने से अपराधियों को मदद मिलती है। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छे से पुलिस व्यवहार करे। व्यापार मंडल के साथ भी मीटिंग करें और जन सहभागिता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। एडीजी अजय आनंद, डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को सभी बिंदुओं पर कार्य करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed