फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शोहदों के डर से घर में कैद हुई छात्रा, नहीं हो रही कार्रवाई

शोहदों के डर से घर में कैद हुई छात्रा, नहीं हो रही कार्रवाई

Fri, 16 Mar 2018 08:35 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
शोहदों के डर से घर में कैद हुई छात्रा, नहीं हो रही कार्रवाई
डेमो - फोटो : डेमो
टाउनशिप(मथुरा)। रिफाइनरी क्षेत्र की एक कालोनी में शोहदों के डर से एक छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़कर घर में कैद हो गई है। आरोप है कि पड़ोसी युवक आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर शोहदे उस पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रही छात्रा के मामले में रिफाइनरी पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर खानापूरी कर दी है। सात मार्च को छात्रा के साथ दोबारा छेड़छाड़ की गई तो पीड़िता की मां ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे छात्रा और उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
आरोप है कि थाना रिफाइनरी की एक कालोनी में पड़ोसी युवक आए दिन एक छात्रा से छेड़छाड़ करते हैं। 20 जनवरी को छात्रा ने इसका विरोध किया था तो शोहदों ने सिर पर बोतल मारकर छात्रा को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। एक सप्ताह तक छात्रा का अस्पताल में इलाज चला। घर पहुंचने के बाद डर के मारे उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा तक छोड़ दी। इसके बाद छात्रा की मां ने थाना रिफाइनरी में तहरीर दी, पर पुलिस ने क्षेत्र के प्रवीन, पवन, शेर सिंह के खिलाफ केवल एनसीआर में मुकदमा दर्ज करके खानापूरी कर दी। इसके बाद भी शोहदे बाज नहीं आए।
विज्ञापन
सात मार्च को फिर छात्रा से छेड़छाड़ की गई। इस पर छात्रा की मां ने एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, मामले में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान का कहना है कि दलित छात्रा के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिफाइनरी प्रभारी को बुलाकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed