फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हाथ नहीं लग सका राणा, बैरंग लौटी पुलिस

हाथ नहीं लग सका राणा, बैरंग लौटी पुलिस

Wed, 14 Mar 2018 08:06 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
हाथ नहीं लग सका राणा, बैरंग लौटी पुलिस
डेमो - फोटो : डेमो
फरह (मथुरा)। एक बार फिर फरह पुलिस को नाकामी हाथ लगी। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में डेरा डाले फरह पुलिस के डर से कल्पतरु ग्रुप का मालिक जयकृष्ण सिंह राणा तारीख पर ही नहीं आया। दिल्ली से फरह पुलिस बैरंग जरूर लौट आई, पर जयकृष्ण सिंह राणा की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन


500 करोड़ रुपये लेकर फरार कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा को पकड़ने के लिए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर फरह पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। थाना फरह के एसएसआई यशपाल सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस की टीमें सुबह से शाम तक जयकृष्ण सिंह राणा का इंतजार करती रही, पर उनके हाथ नाकामी ही लगी। देरशाम फरह पुलिस दिल्ली से बैरंग लौट आई।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के जिलों में खोले गए चिटफंड कार्यालय पर मुस्तैद एजेंटों के माध्यम से प्लाट और फ्लैट के नाम पर निवेशकों को 500 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ थाना फरह में अब 53 मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम तीस हजारी कोर्ट के बाहर मुस्तैद थी। हो सकता है पुलिस की भनक लगने के चलते वह तारीख पर नहीं आया। पर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed