फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हाईवे पर खतरनाक मोड़, संकेतकों का पता नहीं

हाईवे पर खतरनाक मोड़, संकेतकों का पता नहीं

Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खतरनाक मोड़, संकेतकों का पता नहीं
कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
फिरोजाबाद। हाइवे पर स्थित सिरसागंज सोथरा चौराहा ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर खतरनाक मोड़ दुर्घटना का कारण बनते हैं। टूंडला थाना का उसायनी चौराहा, राजा का ताल तिराहा, नगला गोला चौराहा, लाइनपार थाना क्षेत्र का मीरा का चौराहा भी हादसों का हब हैं। चौराहों पर संकेतक नहीं लगे। वाहनों की रफ्तार को थामने का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर दस चक्का ट्रक की वजह से 11 लोगों की जान गई थी। वहां ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है लेकिन इसका संकेतांक नहीं लगा है। कुछ यही हाल उसायनी चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का है। वहां मोड़ काफी खतरनाक है। हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। बावजूद इसके वाहन चालकों को आगाह करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


नगला गोला चौराहे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते हैं। वहीं राजा का ताल तिराहा तो एक बार आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों की मौत का गवाह बना है। मीरा का चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक कई बार जानलेवा बने हैं। नगला भाऊ चौराहा, नैनी ग्लास चौराहा एवं आसफाबाद तिराहा, मोढ़ा चौराहे पर हादसे अक्सर होते हैं। एनएचएआई के अफसरों का चेतावनी बोर्ड लगाने की ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा हाइवे पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल 2017 से लेकर दिसंबर तक 622 ओवरलोड वाहनों के चालान करके एक करोड़ दो लाख रुपया शमन शुल्क की वसूली की गई। बावजूद इसके धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन चल रहे हैं।

एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने कहा कि सिंगल रूटों से ओवरलोड वाहन आते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चल रहा है। 422 वाहनों से 30 लाख का जुर्माना वसूलने के साथ छह लाख टैक्स जमा कराया गया है। बावजूद इसके ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखते हैं।


एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने सोमवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिला मुख्यालय पर चलाए गए अभियान के दौरान एक ओवरलोड वाहन को सीज करने के साथ, बिना परमिट के दौड़ने वाले छह टैंपों को सीज करने की कार्रवाई की। बिना फिटनेस के हाइवे पर दौड़ रहे तीन आटो को सीज किया। इससे एक लाख दस हजार रुपया शमन शुक्ल वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed