फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गेस्ट हाउस के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला युवक

गेस्ट हाउस के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला युवक

Thu, 26 Oct 2017 08:16 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला युवक
death - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा मार्ग स्थित प्रेम मंदिर के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में युवक सदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक 22 अक्तूबर की दोपहर वृंदावन आया था। कमरे में एक दर्जन से अधिक खाली और दो भरे शराब के पाउच भी बरामद हुए है। पुलिस मौत का कारण अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना मान रही है। वहीं, हालात संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद कराया जाएगा। अलीगढ़ के तहसील कोल की आवास विकास कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय आशीष राठी 22 अक्तूबर की दोपहर वृंदावन के प्रेम मंदिर के सामने बने प्रिया पैलेस गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में आकर ठहरा था। गुरुवार की सुबह होटल का कर्मचारी राहुल जब चाय लेकर पहुंचा तो अंदर से कोई आवाज न आने पर वह वापस लौट गया। इसके बाद राहुल दोबारा 11 बजे फिर से कमरे पर पहुंचा, तो भी कमरा न खुलने पर उसे शक हुआ। राहुल ने इसकी जानकारी मैनेजर आरके वशिष्ठ को दी। मैनेजर ने कमरे के जंगले से अंदर झांककर देखा लेकिन कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद वे सब कमरे के दूसरे दरवाजे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। गेस्ट हाउस संचालकों ने अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में आशीष मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर सीओ सदर विजय शंकर मिश्र, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल पहुंचे और पड़ताल शुरूकी। कमरे में जहां-तहां शराब के पाउच बिखरे पड़े थे, वहीं, बेड के पास मेज पर भरे हुए शराब के पाउच, सिगरेट की डिब्बी, खाली ग्लास आदि पड़े थे। मृतक के बैग से भी शराब के भर पाउच और सिगरेट की डिब्बी बरामद हुईं हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, कमरे के गेट खुला होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। कोतवाली प्रभारी डा. विनोद कुमार पायल ने बताया कि मृतक की नानी चंद्रलेखा वृंदावन के केशवधाम के पास रहती है। युवक शराब पीने का आदि था। मौत का कारण अधिक शराब का सेवन करना भी हो सकता है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed