{"_id":"599f175f4f1c1bbb448b4706","slug":"141503598431-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान प्लास्टर के दौरान करंट लगने से मिस्त्री झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान प्लास्टर के दौरान करंट लगने से मिस्त्री झुलसे
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। टूंडला में निर्माणाधीन मकान पर प्लास्टर करने के दौरान पास से जा रहे विद्युत तारों से लगे करंट से दो मिस्त्री झुलसकर घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि एक का फिरोजाबाद में उपचार जारी है।
फिरोजाबाद सदर तहसील में कानूनगो पद पर तैनात भगवान सिंह का टूूंडला हाईवे किनारे मकान का निर्माण चल रहा था। गुरुवार को मकान पर प्लास्टर कराये जाने के दौरान ही पास से गुजर रहे बिजली के तारों से अचानक ही करंट आ गया।
करंट लगने से वहां काम कर रहे जनपद आगरा से थाना बरहन के गांव गढ़ी धलू के निवासी मुकेश (50) पुत्र धनी राम एवं बंटू (32) पुत्र रामभरोसी घायल हो गए। करंट लगने के बाद मुकेश नीचे गिर गया। पास के दूसरे मकान में काम कर रहे बनी सिंह एवं उसके साथी दोनों घायलों को फिरोजाबाद जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
मुकेश की हालत गंभीर होने से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। इस संबंध में कानूनगो भगवान सिंह से बात की तो उन्होंने कहा टूंडला पिछले एक सप्ताह से नहीं गया हूं। इस कारण घटना के संबंध में जानकारी ही नहीं है।