{"_id":"599c791a4f1c1b8f738b4784","slug":"141503426842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को दिखाई टॉयलेट एक प्रेमकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को दिखाई टॉयलेट एक प्रेमकथा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वच्छता मिशन और गांवों में शौचालय बनवाने को प्रेरित करने के लिए प्रशासन की ओर से सभी ग्राम प्रधानों को टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई गई। हाईवे रिफाइनरी के निकट बने बिग बाजार के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल में जनपद के सभी 515 ग्राम प्रधानों के लिए दो शो बुक कराए गए थे। अधिकांश ग्राम प्रधान फिल्म को देखने पहुंचे थे। इस फिल्म को मथुरा के बरसाना और नंदगांव में फिल्माया गया है। ग्राम प्रधान अपने जिलों के स्थलों को फिल्मों में देखकर उत्साहित हुए।
इस दौरान डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, सीडीओ यशु रुस्तगी व स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। फिल्म पूरी होने के बाद अधिकारियों ने गांवों में शौचालय निर्माण कराने में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने को कहा। प्रधानों से कहा कि गांव में जिसके पास शौचालय नहीं है उसे बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए।