फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गंगा का जलस्तर हुआ कम, लेकिन उफान बरकरार, एक की मौत

गंगा का जलस्तर हुआ कम, लेकिन उफान बरकरार, एक की मौत

Tue, 18 Jul 2017 11:00 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर हुआ कम, लेकिन उफान बरकरार, एक की मौत
आबादी में पहुंचा गंगा का पानी।
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर कम हो गया है लेकिन गंगाघाटों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए उफनती गंगा की धार आफत बनी हुई है। लहरा गंगाघाट पर स्नान करते समय एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। हालांकि जलस्तर में कमी आने के कारण तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जिले में गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की गिरावट होने और नरौरा से पानी का डिस्चार्ज कम होने के कारण लो फ्लड के हालात समाप्त हो गए हैं। अब साधारण फ्लड के हालात कई दिनों तक रह सकते हैं। नरौरा बैराज से मंगलवार सुबह 30657 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा। वहीं कछला ब्रिज पर गंगा 162.70 मीटर के निशान पर बही। जलस्तर कम होने से तटवर्ती इलाके के लोग राहत में हैं। हालांकि फिर से गंगा में पानी का डिस्चार्ज बढ़ने पर हालात बिगड़ सकते हैं। कछला गंगाघाट पर गंगा की बाढ़ का पानी आने के कारण हटाई गई दुकानों को दुकानदारों ने लगाना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह का कहना है कि अब जिले में साधारण फ्लड के हालात हैं। अभी दो तीन दिन यही हालात रहने की संभावना है। यदि हरिद्वार से अधिक पानी छोड़ा गया तो अलग स्थिति बनेगी। फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है।
विज्ञापन


वहीं लहरा गंगाघाट पर गंगा स्नात करते समय एक 55 वर्षीय अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर गोताखारों ने काफी कवायद के बाद शव को बाहर निकाला। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पहुंचे एसडीएम,सीओ
कासगंज। सोरों लहरा घाट पर श्रद्धालु के डूबने की सूचना पर एसडीएम बीएल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल लहरा पहुंच गए। पीएसी की फ्लड यूनिट को भी लहरा बुलाया गया, लेकिन तब तक अज्ञात श्रद्धालु के शव को बाहर निकाला जा चुका था। बाद में अधिकारियों ने पीएसी की वोट से लहरा घाट के आस पास पानी के स्तर की जानकारी हासिल की। एसडीएम ने बताया कि गंगा में स्नान के हिसाब से पानी काफी ज्यादा है। सावधानी से गंगा स्नान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब लहरा पर पीएसी की एक यूनिट लगातार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed