फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 types of counterfeit medicines from reputed companies found during raids.

यूपी: कैंसर, हृदय और किडनी रोग की दवाएं भी नकली, इन बड़ी कंपनियों की मिली दवा; नोट कर लें सबके नाम

Thu, 01 Oct 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 02:47 AM IST
सार

आगरा के मलपुरा में छापे के दौरान देश-विदेश की पांच प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम वाली 14 तरह की संदिग्ध नकली दवाएं बरामद हुई हैं। दवाओं के 14 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग की दवाएं भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
14 types of counterfeit medicines from reputed companies found during raids.
बरामद दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा में जब्त दवाएं देश-विदेश की पांच नामी कंपनियों की हैं। ये 14 तरह की दवाएं हैं। इनको पुडुचेरी में बनवाकर यहां छिपाया गया था। इनकी जांच कराने के लिए 14 नमूने लिए हैं। इनकी रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब को भी दी है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दवाओं के मुद्दे पर जानकारी भी की।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गोदाम में दवाओं के बैच नंबर, निर्माता कंपनी, कीमत समेत सभी की सूची बनाई है। ये सनफार्मा, डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड, एस्ट्राजेनेका बायोफर्मासिटिकल, सनोफी बायोफर्मासिटिकल, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की हैं। ये दवाएं रोसुवास 20, रोसुवास 40, एलेग्रा एम, एलेग्रा, एमारिल वन, एमारिल दो, लोसर एच, लोसर 50, जलरा एम, एमारिल एम, कार्डेस 2.5, केटोरोल डीटी हैं। इन कंपनियों को भी नोटिस देकर पूछा जा रहा है कि ये दवाएं उनके यहां निर्मित हैं कि नहीं। प्रारंभिक जांच में ये दवाएं 2025 में नकली दवा से जुड़ी बताई गई हैं। ये नामी कंपनियों की दवाएं पुडुचेरी में बनवाकर कई राज्यों में खपाई जाती हैं। पुडुचेरी से दवा माफिया एके राजा समेत कई की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।
विज्ञापन


मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग की दवाएं
औषधि निरीक्षक ने बताया कि जब्त दवाओं में मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, हृदय, एलर्जी, थायरॉइड, त्वचा रोग समेत कई बीमारियों की दवाएं हैं। ये दवाएं सबसे ज्यादा बिकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता ने  बताया कि नामी कंपनियों की 14 तरह की दवाएं बरामद की हैं। इनकी जांच करा रहे हैं। दवाओं के नकली होने के दो पैमाने हैं, जिसमें दवाओं में जरूरी औषधीय तत्व न मिलना। अगर इसमें पास हो जाएं और किसी दूसरी कंपनी के नाम से दवाएं बनाकर बेची जाएं तो भी नकली की श्रेणी मेें आती हैं। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed