फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 Trains Passing Through Agra to Be Affected, Maximum Impact on September 15

रेल यात्री ध्यान दें: आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा असर

Tue, 08 Sep 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 10:06 AM IST
सार

आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा असर, धौलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और धौलपुर–गढ़ी सांद्रा के बीच चल रहा है गेज परिवर्तन का काम।
 

विज्ञापन
14 Trains Passing Through Agra to Be Affected, Maximum Impact on September 15
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन का काम चल रहा है। इसके आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन 8 से 17 सितंबर तक प्रभावित रहेगा। अलग-अलग दिनों में ट्रेनें 15 से 60 मिनट तक लेट होंगी। इससे आगरा के यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कार्य के लिए प्री एनआई और एनआई किया जा रहा है। 15 सितंबर को 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20, समता एक्सप्रेस 45 और तमिलनाडु संपर्क क्रांति 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


कई अन्य ट्रेनें 20 से 50 मिनट तक रोकी जाएंगी। झेलम और पातालकोट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में 15 से 60 मिनट तक प्रभावित होंगी। आगरा से यात्रा करने वालों को कनेक्टिंग ट्रेन और अन्य जरूरी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। उन्होंने यात्रियों से रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed