{"_id":"5cd1b9ddbdec2206ff5a58b3","slug":"131557248477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन नाबालिग होने की सूचना पर रुकवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन नाबालिग होने की सूचना पर रुकवाई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-किशनी। थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर में नाबालिग की शादी की सूचना पर बाल कल्याण समिति की पहल पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस दुल्हन को मैनपुरी ले गई। आक्रोशित परिजनों ने महिला हेल्पलाइन के विरुद्ध थाने के बाहर प्रदर्शन किया। दस्तावेजों की जांच में दुल्हन बालिग पाई गई।
मंगलवार को लखनऊ में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर अभयपुर गांव में नाबालिग की शादी होने की शिकायत की गई। महिला हेल्पलाइन टीम की सदस्य आशा चौहान, रजनी, लवली, नीलम, रेखा थाने पहुंची। पुलिस बल के साथ अभयपुर में वेदराम शाक्य के घर पहुंची। वेदराम की बेटी सपना की शादी हरिओम निवासी मलिकपुर बिधूना से होने की तैयारियां हो रही थी। मंगलवार शाम सपना की बरात आनी थी। हेल्पलाइन की सदस्य सपना की मां शशि को थाने ले आईं। सपना की बालिग उम्र को लेकर शैक्षिक कागजात मांगे तो उन्होंने समय मांगा।
थोड़ी देर बाद लड़की के परिजन उसके बालिग होने के कागज लेकर थाने पहुंचे। परिजनों के अनुसार इसी बीच हेल्पलाइन की सदस्य सपना को मैनपुरी ले गईं। लड़की के परिजनों को बताया गया अधिकारी लड़की की उम्र को लेकर संतुष्ट होंगे तभी शादी होगी। बालिग होने के कागज दिखाने के बाद भी दुल्हन को मैनपुरी ले जाने पर लड़की के परिजनों में आक्रोश फैल गया। लड़की के घर में शादी की तैयारी रुक गईं। आक्रोशित परिजनों ने हेल्पलाइन की सदस्यों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बाल कल्याण समिति कार्यालय में सपना के बालिग होने की पुष्टि होने पर उसको मां बाप की सुपुर्दगी में दे दिया गया। शाम सात बजे दुल्हन घर पहुंची तब शादी की तैयारी शुरू हुईं।