फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दो हजार के लालच में अपने 40 हजार भी गवां बैठे दंपती

दो हजार के लालच में अपने 40 हजार भी गवां बैठे दंपती

Fri, 26 Apr 2019 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
दो हजार के लालच में अपने 40 हजार भी गवां बैठे दंपती
डैमो
मथुरा। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर बाहर आए दंपती टप्पेबाजी का शिकार हो गए। दंपती को बातों में उलझाकर दो युवक 40 हजार रुपये लेकर रुमाल में लपेटकर कागज के टुकड़े पकड़ा गए। दंपती ने खोलकर देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। दो युवक दंपती से बात करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को थाना मगोर्रा के गांव ऊमरी निवासी धर्मवीर पुत्र चरण सिंह पत्नी के साथ स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे। दंपती ने 40 हजार रुपये निकाले और बाहर आ गए। दंपती को दो युवक मिले। दोनों युवकों ने दंपती को बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन


रुमाल में कागज के टुकड़ों को 80 हजार रुपये बताकर 40 हजार बैंक में जमा करने और 40 हजार रुपये दंपती को रखने की कही। इसके एवज में युवकों ने दो हजार रुपये भी दंपती को दिए। दो हजार रुपये के लालच में दंपती ने अपनी 40 हजार रुपये की रकम दोनों युवकों को थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के अंदर जाकर दंपती ने रुमाल खोला तो केवल कागज के टुकड़े देख दंग रह गए। सूचना पर पहुंचे बाग बहादुर चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने पूरी जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी में दो युवक कैद हुए हैं। मुकदमा दर्जकर जल्द ही टप्पेबाज युवकों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed