{"_id":"5cba01afbdec2214173a434e","slug":"131555693999-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव से बढ़ रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव से बढ़ रहीं बीमारियां
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बढ़ रहीं बीमारियां।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी-कुसमरा। बदलते मौसम की मार से मरीज आजकल परेशान हो रहे हैं। दिनभर धूप व रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव से वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। मौसम में बदलाव से क्षेत्र में बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। ओपीडी में ज्यादातर मरीज सर्दी, खासी और बुखार के आ रहे हैं। सुबह शाम ठंड व दिनभर मौसम गर्म रहने से शारीरिक तापमान काफी प्रभावित हो रहा है।
लापरवाही से बीमारियां लगातार बढ़ रहीं हैं। सर्दी और गर्मी का अहसास बीमारियों को न्योता दे रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर बुखार और वायरल पीड़ित ही होते हैं। पीएचसी में हर रोज 140 से 150 तक पर्चे बनवाए जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बताया बदलता मौसम विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों व विभिन्न प्रकार की बीमारियों से प्रभावित मरीजों के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। बदलते मौसम में खानपान, पहनावा व रहन-सहन संबंधी थोड़ी लापरवाही ही भारी पड़ रही है। ज्यादातर बच्चे ही बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।