{"_id":"5cb605afbdec22142a7216ec","slug":"131555432879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति के सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
सहकारी समिति के सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत(
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में स्कूटी सवार सहकारी समिति के सचिव को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
थाना औंछा के ज्योंती निवासी संतोष कुमार सहकारी समिति दारापुर घिरोर में सचिव की नौकरी करते थे। वह मैनपुरी शहर में न्यू गाड़ीवान में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की रात वह स्कूटी से दारापुर से मैनपुरी जा रहे थे। जब वह थाना दन्नाहार क्षेत्र में खर्रा पुलिया के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उनके पास से मिले कागजों और मोबाइल नंबर से पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। शव देख परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखापढ़ी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र नीरज ने दुर्घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।