{"_id":"5c5dbf3ebdec225eb65df689","slug":"131549647678-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल वार्मिंग रोकना है तो लगाओ अधिक से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल वार्मिंग रोकना है तो लगाओ अधिक से अधिक पौधे
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के ज्योंती रोड स्थित सुगत इंटर कॉलेज में पर्यावरण रक्षा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां पौधरोपण कर बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बच्चों को पौधों की रक्षा के लिए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनमोल शाक्य ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण की स्थिति बिगड़ रही है। जिसके चलते तरह-तरह की बीमारियां व आपदाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से प्राणवायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाते हुए खुद भी कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्या रूबी शाक्य ने छात्र-छात्राओं को पौधों की देख रेख के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर अमित कुमार यादव, अमरेंद्र शाक्य, अनिल कुमार, गगन कुमार, अनिल कुमार शाक्य, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, संगीता देवी, दीपिका, रागिनी आदि लोग मौजूद रहे।