फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नारी शक्ति को समर्पित होगा कुंभ, पांच हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा

नारी शक्ति को समर्पित होगा कुंभ, पांच हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा

Thu, 06 Dec 2018 08:11 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
नारी शक्ति को समर्पित होगा कुंभ, पांच हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। आठ और नौ दिसंबर को अक्षय पात्र परिसर में होने वाले नारी शक्ति कुंभ में राजनीति व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं की सहभागिता होगी। इस कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, रक्षामंत्री के साथ कई प्रदेशों के राज्यपाल के सहभागिता करने की संभावना है।
विज्ञापन


कुंभ के संयोजक डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद दीक्षित ने नारी शक्ति कुंभ एक वैचारिक मंथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति कुंभ का शुभारंभ आठ दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन अक्षयपात्र परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन


बाल कल्याण राज्यमंत्री रीता बहुगुणा जोशी और साध्वी ऋतंभरा भारत की श्रेष्ठ नारियों के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगीं। इसमें केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा एवं सांसद हेमामालिनी की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विषय पर मंथन भी होगा। उन्होंने बताया कि कुुंभ में दूसरे दिन विभिन्न प्रांतों से 5000 से अधिक महिलाएं सहभागिता करेंगीं। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को सुबह 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।


समारोह मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी शिरकत करने की संभावना है। इस सत्र में नारी के समक्ष चुनौती और उनका सम्मान विषय पर मंथन होगा। इसके साथ ही राष्ट्रोत्थान में नारी की भूमिका और सशक्त नारी सशक्त समाज जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर सह समन्वयक डा. प्रीति जौहरी, डा. लक्ष्मी गौतम, नीतू गोस्वामी, टीपी सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed