{"_id":"5bcb40e3bdec22698e6eacec","slug":"131540047075-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित रूप प्रगटे तेहि काला, जथा जोग मिले सबहि कृपाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित रूप प्रगटे तेहि काला, जथा जोग मिले सबहि कृपाला...
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में चौक बाजार में भरत मिलाप का आयोजन हुआ। चारों भाइयों का भावपूर्ण मिलन देख कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर रात्रि आठ बजे श्रीराम राज्याभिषेक की लीला होगी।
चित्रकूट से पुष्पक विमान में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी की सवारी मसानी, कच्ची सड़क होते हुए चौक बाजार पहुंची। दूसरी ओर भरत जी व शत्रुघ्न की सवारी विकास मार्केट से होली गेट, विश्राम बाजार, स्वामी घाट होते हुए चौक बाजार पहुंची। यहां बनाए गए मंच पर भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। इसके बाद चारों भाइयों, जानकी, व हनुमान जी की सवारी डोरी बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार होली गेट होते हुए श्री रमण बिहारी मंदिर कार्ष्णि आश्रम रंगेश्वर पहुंची। गुरु शरणानंद महाराज एवं संतों ने स्वरूपों को प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद सवारी कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, मंडी रामदास होते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
लीला में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग, उप प्रधानमंत्री विजय किरोड़ी, प्रदीप कुमार सराफ, शैलेश अग्रवाल, विनोद सराफ, पं. शशांक पाठक, बनवारी लाल गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, सर्वेश शर्मा, पं. अमित भारद्वाज, उमेश कुमार, रामगोपाल शर्मा, मदनमोहन श्रीवास्तव, चौधरी अमित सीए आदि मौजूद थे।