{"_id":"5bb3b309867a557f677352e1","slug":"131538503433-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोंपड़ी में शस्त्र फैक्ट्री चला रहे दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोंपड़ी में शस्त्र फैक्ट्री चला रहे दो पकड़े
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। खेत में बनी झोपड़ी में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का जलेसर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध असलाह तैयार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 12 तैयार और एक अधबना तमंचा बरामद किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में असलाह तैयार करने का सामान बरामद हुआ है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इसौली मार्ग स्थित नारऊ गांव के बाहर खेत पर झोपड़ी के अंदर असलाह तैयार होने की जलेसर पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी श्यामवीर पुत्र डंबर सिंह निवासी नारऊ और सुम्मेर पुत्र रामपाल निवासी मोइद्दीनपुर को पकड़ लिया।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 12 तैयार और एक अधबना तमंचा बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस को मौके से तमंचा तैयार करने के उपकरण भी मिले है। बता दे कि इससे पहले भी जलेसर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक असलाह बरामद किए थे।